Search

 
 
 

साहिबगंज : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

 
Sahibganj : शुक्रवार को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के झंडा मेला के पीछे शांति नगर घोगी टोला निवासी वकील सिंह के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित वकील सिंह ने बताया कि काम करने के लिए दियारा गए हुए थे. घर से फोन आया कि घर में आग लग गई है. जब तक घर पहुंचा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. बताया कि लगभग 9:30 बजे बिजली के तार में आग लगी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया. घर में रखा अनाज, गोदरेज अलमीरा, पलंग, साइकिल, फ्रिज सहित सारा सामान जलकर राख हो गया. इधर सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-stf-kills-gangster-vinod-upadhyay-in-encounter/">यूपी

से बड़ी खबर, गैंगस्टर विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में ढेर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही