Sahibganj : रांगा थाना क्षेत्र के सीतापहाड़ स्थित संत जोसेफ हॉस्टल की ऊपरी मंजिल में शनिवार सुबह आग लग गयी. घटना सुबह करीब सात बजे की है. इस अगलगी में हॉस्टल में रखे 120 बेड और विद्यार्थियों के सारे सामान जलकर राख हो गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि अलहे सुबह बच्चे मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई कर रहे थे. उसके बाद सभी प्रार्थना में चले गये और मोमबत्ती बुझाना भूल गये. उसी से आग लगी हो. कहा कि मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद सही कारणों का पता चल पायेगा.
साहिबगंज : संत जोसेफ हॉस्टल की ऊपरी मंजिल में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Last Updated: Feb 10, 2024 12:00 AM (IST)