Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : संत जोसेफ हॉस्टल की ऊपरी मंजिल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Advertisement
Advertisement
Sahibganj :  रांगा थाना क्षेत्र के सीतापहाड़ स्थित संत जोसेफ हॉस्टल की ऊपरी मंजिल में शनिवार सुबह आग लग गयी. घटना सुबह करीब सात बजे की है. इस अगलगी में हॉस्टल में रखे 120 बेड और विद्यार्थियों के सारे सामान जलकर राख हो गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि अलहे सुबह बच्चे मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई कर रहे थे. उसके बाद सभी प्रार्थना में चले गये और मोमबत्ती बुझाना भूल गये. उसी से आग लगी हो. कहा कि मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद सही कारणों का पता चल पायेगा.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

स्कूल के बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार, दो मंजिला हॉस्टल में करीब चार सौ बच्चे रहते हैं. ऊपरी मंजिल पर 120 बेड थे. जिसमें कक्षा पांच, छह और सात के विद्यार्थी रहते थे. शनिवार की सुबह सभी विद्यार्थी प्रार्थना के लिए हॉस्टल के पीछे वाले चर्च में गये थे. तभी वहां आग लग गयी. हॉस्टल में आग लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि बेड, खिड़की, विद्यार्थियों की कॉपी-किताब व अन्य सामान जल गये. घटना की सूचना रांगा थाना पुलिस को दी गयी.  सूचना पाकर रांगा थाना के एसआइ विजय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे. इसके बाद दमकल विभाग को भी जानकारी दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही