Search

 
 
 

साहिबगंज : रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख

 
Sahibganj : साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे सिग्नल टेलीकॉम विभाग के गोदाम में रखे केबल में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई. बगल के रेलवे क्वार्टर में रहने वाली महिला ने गोदाम से उठती आग की लपटें देख इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम दो दमकल गाड़ियों के साथ पहुंची और  आग बुझाने में जुट गई. गोदाम में बड़े पैमाने पर केबल रखा हुआ था. विभागीय सूत्रों के अनुसार, आग से 50 टन से अधिक केबल जलने का अनुमान है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है. आग इतनी विकराल थी कि पूरा इलाका धुएं से भर गया. धुआं देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, बीडीओ सुबोध कुमार व स्थानीय थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. एसडीओ व बीडीओ ने स्थिति का जायजा लिया और पुलिस जवानों को दिशा-निर्देश दिए. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. खबर लिखे जाने तक फयर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी थी. यह भी पढ़ें : यूपीएससी">https://lagatar.in/upsc-result-released-jamshedpurs-swati-got-17th-rank/">यूपीएससी

का रिजल्ट जारी, जमशेदपुर की स्वाति को मिला 17वां रैंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही