Sahibganj : जिला के बोरियो थाना परिसर में काली पूजा को लेकर 21 अक्टूबर को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप व थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने की. बैठक में काली पूजा समिति के सदस्य व समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए. इस दौरान बीडीओ ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. रात 8 से 10 बजे के बीच ही पटाखे छोड़ने की पील करते हुए बीडीओ ने कहा कि रात दस बजे के बाद पटाखे छोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. कहाकि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पुराना दुर्गा मंदिर काली पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद रक्षित, सचिव बासुकीनाथ रक्षित, तेली टोला पूजा समिति के अध्यक्ष भरत साह, सचिव नंदकिशोर साह, झामुमो नेता रिजवान अंसारी, शकील अहमद, चंदन रक्षित, अभिमन्यु व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-fire-in-the-house-loss-of-thousands/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : घर मे लगी आग, हजारों का नुकसान [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : साहिबगंज : घर मे लगी आग, हजारों का नुकसान [wpse_comments_template]
Leave a Comment