Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : आर्या ग्लोबल स्कूल में प्रथम वार्षिक समारोह का आयोजन

SAHIBGANJ : जिले के उधवा प्रखंड के आतापुर में संचालित आर्या ग्लोबल स्कूल में 16 अप्रैल को प्रथम वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार, बीईईओ जलेश्वर साह, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष काजू मल्लिक व विद्यालय के प्राचार्य विष्णु साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह के दौरान स्कूल बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया. समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि यह विद्यालय भविष्य में इस इलाके के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. बीईईओ ने कहा कि इस विद्यालय में बहुत कम समय में छोटे-छोटे बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन दिया गया है. मौके पर शिक्षक तारीकुल इस्लाम, कमलकांत पंडित, पूनम हांसदा, सुशाना मुर्मू, प्रिया कुमारी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609477&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज ठाकुरबाड़ी में तीन दिवसीय संकीर्तन शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही