लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर ईआरओ-एईआरओ संग की बैठक
Sahibganj : साहिबगंज डीसी हेमंत सती ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में ईआरओ व एईआरओ के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर इसकी रिपोर्ट 20 अप्रैल जिला कार्यालय में समर्पित करें. सभी बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग समेत अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीओ ओमकारनाथ स्वर्णकार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकार सुनीता किस्कू, जिला परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार सहित सभी बीडीओ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]