Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दो दिनों की बारिश से बाढ़ के हालात

Advertisement
Advertisement

घर, दुकान व होटलों में घुसा पानी, जल निकासी की नहीं है व्यवस्था

Sahibganj : जिले में लगातार दो दिनोऺ से हो रही बारिश से साहिबगंज शहर जलमग्न हो गया है. शहर की रिफ्यूजी कॉलोनी, कॉलेज रोड समेत कई क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है. वहीं शुक्रवार की सुबह को हुई मूसलधार बारिश से घरों, दुकानों व सड़कों पर पानी भर गया था. जानकारी के अनुसार पिछले 19 घंटे में साहिबगंज मेऺ 165 मिलिमिटर बारिश हुई। दूसरी ओर जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों के घरों, दुकानों, होटलों में पानी प्रवेश कर गया है. सड़कों पर घुटनेभर पानी बह रहा है. इलाकों में 3 से 5 फीट तक पानी भर गया था. अचानक पानी घुस जाने के कारण झरना कॉलोनी, रिफ्यूजी कॉलोनी, पाइप रोड, हबीबपुर, शास्त्री नगर, कुलीपाड़ा, कमल टोला, साहिबगंज महाविद्यालय, कल्याण छात्रावास, जयप्रकाश चौक, पंचगढ़ सहित दर्जनों कॉलोनियों के लोगों के घर जलमग्न हो गए हैं.

नाला सफाई के नाम पर हुआ पैसे का बंदरबांट

[caption id="attachment_764687" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Sahibganj-2-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> घरों में घुसा नाले का पानी[/caption] मालूम हो कि पहले झरना के पहाडी़ क्षेत्र से आने वाले पानी की निकासी बड़े नाली के माध्यम से हो जाती थी. लेकिन झरना के पास पहाड़िया आदिवासी की जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लेने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है और यही पानी कॉलोनी के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. दूसरी ओर मूसलाधार बारिश में शहर का सीवरेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है. शहर के साहिबंगज कॉलेज के सामने सीवरेज प्लांट बनाया गया है लेकिन लोगों का मानना है कि इस निर्माण में गड़बड़ी के कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही है. लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर झरना बड़ा नाला की सफाई करवाई गई थी लेकिन इस योजना में काम कम, बंदरबांट अधिक हुआ. यही कारण है कि पहाड़ का पानी सैकड़ों घरों में घुस गया, जिससे लोगों को लाखों रुपए की क्षति हुई है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-youth-shot-dead-near-saksharta-chowk/">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : साक्षरता चौक के पास युवक की गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही