Search

 
 
 

साहिबगंज : अबुआ आवास आवंटन में आरक्षण निमयों का पालन करें– आलमगीर

 

मंत्री ने जिले में संचालित राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की

Sahibganj : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शनिवार को साहिबगंज जिला परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक में जिले में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को योग्य लाभुकों का अबुआ आवास का लाभ प्राथमिकता के आधार देने का निर्देश दिया. कहा कि आवास आवंटन में आरक्षण नियमों का पालन करें. उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व पारा मेडिकल स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें. जिन स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर की कमी है, वहां जल्द  डॉक्टर की बहाली कराने का प्रस्ताव दें. वहीं, पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता गोविंद कच्छप को सभी पंचायतों में 10-10 चापानल लगवाने और खराब चापानलों की मरम्मद कराने का निर्देश दिया. मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन, भूमि संरक्षण, कृषि, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, सामाजिक सुरक्षा, श्रम, उद्योग, उत्पाद, खेल विभाग, गव्य विकास, पंचायती राज, जल छाजन, योजना, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, आपूर्ति, पथ निर्माण, लघु सिंचाई, आरईओ, गंगा पंप नहर आदि विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्र, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार समेत सभी विभागों के पदाघिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-rahul-gandhi-led-bharat-jodo-nyaya-yatra-reached-chhota-udaipur-and-bharuch/">गुजरात

: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोटा उदयपुर और भरूच पहुंची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही