Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दहशत फैलाने की नीयत से की गई गोलीबारी मामले में चार गिरफ्तार

Sahibganj : शहर के नगर थाना क्षेत्र के ओझा टोली में दहशत फैलाने की नीयत से की गई गोलीबारी मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस लाइन में 3 मार्च को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि ओझा टोली में 1 दिसंबर की संध्या दो बाइकों पर सवार युवकों ने गोलीबारी की थी. मामले में पुलिस ने नगर थाना में केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुटी थी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक यादव व गुलशन कुमार वर्मा पुरानी साहिबगंज का निवासी है. वहीं कुंदन यादव व अजय पासवान कमल टोला का रहने वाला है. इनके पास से दो अवैध देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल एवं एक बुलेट बाईक बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में तीन का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. नगर थाना में अभिषेक यादव, गुलशन कुमार वर्मा व अजय पासवान के खिलाफ विभिन्न मामलों में एफआईआर दर्ज है. मौके पर इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, एसआई प्रणीत पटेल व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=570918&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : दो किलो गांजा समेत बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही