नदी तट पर बसे लोगों को सचेत रहने की दी गई है सलाह
Sahibganj : साहिबगंज जिले से होकर बहने वाली उतरी गंगा का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है. इसको लेकर प्रशासन रेस हो गया है. पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. हालांकि इसके पूर्व ऐसा नहीं होता था. वर्ष 2022 में गंगा के जलस्तर में कई बार गिरावट और बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 20 अगस्त की सुबह 6 बजे गंगा के जलस्तर खतरे का निशान 27.25 मीटर के ऊपर 27:33 पर बना हुआ था. केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 21 अगस्त की सुबह 6 बजे जलस्तर 27.30 मीटर पर स्थिर है. केंद्रीय जल आयोग के साइट इंचार्ज छोटेलाल मालतो के अनुसार गंगा का जलस्तर में अभी गिरावट व बढ़ोत्तरी दोनों हो सकती है. गंगा नदी के जलस्तर की वार्निंग लेवल 26.25 मीटर, जबकि खतरे का निशान 27.30 मीटर पर स्थिर है. ऐसे में विशेष कर दियारा व तटीय इलाकों में निवास करने वालों को अब भी सतर्क रहने की जरूरत है. दूसरी ओर इस मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736231&action=edit">यहभी पढ़ें: साहिबगंज : हेमंत सरकार ने आदिवासियों को लूटने का काम किया -बाबूलाल [wpse_comments_template]