Search

 
 
 

साहिबगंज : आकर्षक लाईट से जगमगाएंगे गंगा घाट, समिति की बैठक में निर्णय

 
Sahibganj : समाहरणालय सभागार में 9 जून को डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना के तहत जिला गंगा समिति की बैठक हुई. मौके पर शहर के सभी घरों में डस्टबिन वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. बताया गया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने को जुर्माना वसूला जा रहा है. लोगों को प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक कर पेपर बैग के वितरण पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सीवरेज यूनिट के बचे कार्यों की समीक्षा,  बचे हुए कनेक्शन के टेंडर की स्थिति, गंगा घाट के दोनों और मास्ट लाइट लगाने की योजना आदि की भी समीक्षा की गई. बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई का भरोसा दिया गया। बैठक में डीडीसी ने मिशन लाइफ कैंपेन कार्यक्रम व गतिविधियों की समीक्षा की. बैठक में आगामी विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया. शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी कई निर्णय लिए गए. हर मंगलवार को गंगा आरती को सुनियोजित संचालन को आवश्यक उपकरण क्रय करने की सहमति बनी. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राम देव पासवान, एसडीओ राहुल जी आनंद जी, जिला सहकारिता पदाधिकारी राम प्रसाद, जिला गंगा समिति के चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, अशोक चौधरी, जुड़को एवं गंगानगर पंप के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662239&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सहायक अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही