Search

 
 
 

साहिबगंज : गायत्री परिवार ने राजस्थान इंटर स्कूल में लगाया पुस्तक मेला

 
इन पुस्तकों के अध्ययन से अच्छा संस्कार आएगा : डीएसई
Sahibganj : राजस्थान इंटर विद्यालय के हॉल में 7 जुलाई शुक्रवार को गायत्री परिवार की ओर से पुस्तक मेला लगाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसई राजेश कुमार पासवान, शिक्षाविद् आरती कुमारी, रानी झा व गायत्री परिवार के लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर डीएसई ने कहा कि इस पुस्तक मेले में बच्चों के लिए ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें उपलब्ध हैं. इनके अध्ययन से नैतिक शिक्षा का विकास होगा साथ ही अच्छा संस्कार आएगा.

सभी टेन प्लस टू स्कूलों में लगाया जाएगा पुस्तक मेला 

कमल कांत मंडल ने कहा कि सभी टेन प्लस टू स्तर के विद्यालय में पुस्तक मेला लगाया जाएगा. कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा की लिखी हुई 32 सौ पुस्तकें हर घर तक पहुंचाने का प्रयास है. 3 रुपए से लेकर 20 रुपए तक का उपयोगी पुस्तकें इस मेले में रखी गईं हैं. अभिभावक अपने बच्चों को इन उपयोगी पुस्तकें को पढ़ने को प्रेरित करें. रानी झा ने कहा कि इस पुस्तक मेला में रखी गई ज्ञान, संस्कार व जीवन से संबंधित उपयोगी पुस्तकें हमारे अंदर की छुपी बुराइयों को दूर करने में मदद करेंगे. मौके पर शिक्षक मुरलीधर रजक, रामचंद्र यादव, मीना कुमारी, मंजू मिश्रा, जय प्रकाश पांडे, विश्वजीत प्रसाद, संजीत चौधरी, कमलकांत मंडल, रीता देवी, श्याम नंदन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690558&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : बिजली ऑफिस में प्रतिनियुक्त होमगार्ड की करंट लगने से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही