Search

 
 
 

साहिबगंज : सामान्य प्रेक्षक ने बूथों व प्रशिक्षण सेंटर का किया निरीक्षण

 

Sahibganj : विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बोरियो विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक गौतम सिंह ने शुक्रवार को कई बूथों व पीठासीन पदाधिकारियों के प्रशक्षण सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बोरियो के पुलिस लाइन स्थित माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 71, 88 व 89, कोऑपरेटिव बैंक साहेबगंज में बनाए गए बूथ संख्या 83, 84 व 85 का जायजा लिया. बूथों पर पानी, शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली. सामान्य प्रेक्षक ने सामग्री कोषांग का भी निरीक्षण किया गया. साथ ही साहिबगंज महाविद्यालय में चल रहे पीठासीन पदाधिकारियों पी1, पी 2, पी3 व मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का भी जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/mla-dinesh-marandi-angry-with-jmm-joins-bjp/">झामुमो

से नाराज विधायक दिनेश मरांडी ने थामा भाजपा का दामन

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही