Search

साहिबगंज : मन का मिलन पखवाड़ा का लाभ उठाए आम जनता: धर्मेंद्र कुमार

Sahibganj: प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में डालसा के तत्वावधान में 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा. इसी विषय को लेकर 24 मई को डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने लीगल एडं डिफेंस काउंसिल के साथ बैठक की. सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें वादों का निष्पादित किए जाने के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा. यह एक अनूठी पहल है इस मन का मिलन पखवाड़ा आम जनमानस के लिए काफी लाभकारी व कल्याणकारी साबित होगा. पखवाड़ा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर होडिंग लगाने, पंपलेट वितरण, माइकिंग, पीएलवी से डोर टू डोर कैम्पन,  चल रही है. इसमें विवाद पूर्व निस्तारण योग्य मामले का भी निष्पादन किया जायेगा. मध्यस्थता में भाग लेने वाले दोनों पक्षकारों की बातें पूर्णतः गोपनीय रहती है. मध्यस्थता में भाग लेना पूर्णतः पक्षकारों की सहमति पर निर्भर है. जिसमें दोनों के समय धन व व्यक्तिगत संबंधों की रक्षा होती है. इसमें दोनों पक्षों कि जीत होती है. उन्होंने अपील किया कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.  मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने अहम भागीदारी सुनिश्चित करें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647237&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : दो स्कॉर्पियो आपस में टकराई कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//