Search

 
 
 

साहिबगंज : ऑटो पलटने से बच्ची की मौत, 20 बाराती घायल

 

बारात लौटते समय रांगा के पास हादसा

Sahibganj : साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के ढिबरीकोल के पास मंगलवार की सुबह टेंपो पलटने से एक बच्ची की मौत, जबकि 20 बराती घायल हो गए. यह हादसा शादी के बाद सुबह में बारात लौटने के दौरान हुआ. बताया गया कि पहाड़िया समुदाय की लड़की की शादी चमड़ा पहाड़ गांव में थी. तालझारी प्रखंड के महाराजपुर कलदी भिट्ठा पहाड़ से शाम 4 ऑटो से बाराती आए थे. शादी के बाद मंगलवार की सुबह सभी बाराती ऑटो से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ढिबरीकोल व झूमरबाद के बीच पहाड़ी ढलान पर एक ऑटो पलट गया. हादसे में एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. ग्रामीणों ने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को बरहरवा सीएचसी पहुंचाया. रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने भी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घायलों की मदद की. सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए घयालों का इलाज शुरू कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायालों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया. घायलों में रिंकू पहाड़िन (12 वर्ष), गुवा पहाड़िन (50 वर्ष), महेशा पहाड़िया (35 वर्ष),  मंगला पहाड़िया (18 वर्ष),  विजय पहाड़िया (11 वर्ष), मरकुश पहाड़िया (18 वर्ष), सुशील पहाड़िया (22 वर्ष),  मारगी पहाड़िन (21 वर्ष), मूसा पहाड़िया (18 वर्ष), पुसनी पहाड़िन (14 वर्ष), टिंकू पहाड़िया (19 वर्ष), नीलू पहाड़िया (17 वर्ष), सोमरा पहाड़िया (15 वर्ष) , चांदू पहाड़िया (15 वर्ष), सुशील पहाड़िया (17 वर्ष), संगीता पहाड़िन (13 वर्ष), राहिला पहाड़िन (5 वर्ष), देवी पहाड़िन (35 वर्ष), मरियम पहाड़िन (9 वर्ष)  व बबलू पहाड़िया शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-guruji-credit-card-scheme-not-off-the-ground-even-after-6-months-in-nirsa-sub-division-students-disappointed/">धनबाद

: निरसा अनुमंडल में 6 माह बाद भी धरातल पर नहीं उतरी गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना,  छात्र निराश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही