Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बाल-वाटिका व प्रथम कक्षा नामांकन कराने को लेकर छात्राओं का हुआ साक्षात्कार

Sahibganj :  प्लस टू आदर्श कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरिया में सत्र 2023- 24 के लिए बाल- वाटिका तथा प्रथम कक्षा में नामांकन कराने को लेकर 31 मई को छात्राओं व अभिभावकों का साक्षात्कर हुआ. जिले में यह स्कूल उत्कृष्ट बालिका विद्यालय के रूप में चयनित है. बाल वाटिका वर्ग में साक्षात्कार के लिए कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 40 छात्राओं का साक्षात्कार हुआ. वर्ग प्रथम में कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 49 छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया. दोनों वर्गों में 40-40 छात्राओं का नामांकन होना है. नामांकन के लिए चयनित छात्राओं की सूची अगले माह 7 जून को प्रकाशित कर दी जाएगी. 13 जून को नामांकन किया जाएगा. साक्षात्कार कक्ष में जिला स्तरीय पर्यवेक्षक के तौर पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार और प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक के तौर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुकृति कुमारी  मौजूद थीं. डीईओ डॉ. दुर्गानंद झा के निर्देशन में साक्षात्कार हुआ. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654145&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : हाईवा-टोटो की टक्कर में तीन सवार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही