Search

 
 
 

साहिबगंज : मुहर्रम परअफवाह फैलाने वालों की तुरंद दें सूचना- एसडीपीओ

 

नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में लोगों से अपील

Sahibganj : साहिबगंज नगर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर 26 जुलाई बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. एसडीपीओ राजेंद्र दुबे ने लोगों से पर्व शांति व भाईचारा के साथ मनाने की अपील की. कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और ऐसा करने वालों की सूचना नगर थाना को जल्द दें. ऐसे लोगों के साथ पुलिस प्रशासन सख्ती से निबटेगा. उन्होंने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त निगाह है. बैठक में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद गोपाल चोखानी, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनवर अली, कौशल किशोर ओझा, जयप्रकाश यादव, आनंद कुमार सिन्हा, कमल महावर, ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, आफताब आलम, आनंद कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-make-soakage-for-drainage-of-dirty-water-in-homes-bdo/">बेरमो

: घरों में गंदा पानी की निकासी के लिए बनाएं सोख्ता- बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही