Search

 
 
 

साहिबगंज : पूर्व रेलवे के जीएम ने साहिबगंज स्टेशन का किया निरीक्षण

 
अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का लिया जायजा
Sahibganj : पूर्व रेलवे कोलकाता के जीएम अमर प्रकाश द्विवेदी शनिवार 8 जुलाई को साहिबगंज पहुंचे. जीएम ने अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के बाहर और अंदर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होनें संबंधित अधिकारियों को कई ज़रूरी निर्देश दिये. इस दौरान स्टेशन प्रबंधक ने आरपीएफ पोस्ट को लेकर अपनी समस्या जीएम के समक्ष रखी. जिसे लेकर जीएम ने  मौके पर मौजूद मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम विकाश चौबे को ज़रूरी दिशा निर्देश दिये. जीएम ने कहा कि सौंदर्यीकरण को लेकर एक डेमो स्टेशन के बाहर लगाया गया है. इसी तर्ज़ पर स्टेशन को विकसित किया जाएगा. इस मौके पर मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम विकाश चौबे, मालदा डिविजन के वरीय अधिकारी, साहिबगंज के रेल अधिकारी, आरपीएफ अधिकारी और सशस्त्र बल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-ddc-inaugurated-gobar-gas-plant/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीडीसी ने किया गोबर गैस प्लांट का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही