Search

 
 
 

साहिबगंज : सरकारी योजनाओं का आगे बढ़कर लाभ उठाएं- आलमगीर

 

मंत्री ने बरहरवा प्रखंड की पंचायतों में चलाया जनसंपर्क अभियान

Sahibganj : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड की कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आगे बढ़कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया. इस दौरान वह बड़ासोनकर, भवंराबांध, शिवलीडांगा के विभिन्न गांवों में गए और लोगों से सीधा संवाद किया. उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया. कुछ ग्रामीणों ने गांव में विवाह भवन बनाने का आग्रह किया, जिसपर मंत्री ने कहा कि जमीन का पेपर जमा करें, जल्द ही इसकी स्वीकृति दिलाई जाएगी. ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने नाला की मरम्मत जल्द कराने का आश्वासन दिया. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, महासचिव नेहाल अख्तर, विकास कुमार सिंह, वकील अंसारी, जैनुल अंसारी, गणेश साहा, विजय साहा, नूर अंसारी, तजमुल अंसारी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-3-news-including-crowd-of-devotees-gathered-in-shivalayas-on-mahashivratri/">गिरिडीह

: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही