Search

 
 
 

साहिबगंज : हेमंत सरकार ने पुलिस प्रशासन को वसूली में लगा रखा है : बाबूलाल मरांडी

 
Sahibganj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस 09 साल में अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचने व उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है. कोरोना काल में उनकी उपलब्धि को विश्व ने लोहा माना है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 13 जून को एक प्रेसवार्ता में कही. साथ ही कहा कि कोरोना का टीका निकाल व कोरोना काल में 80 करोड़ आबादी को मुफ्त राशन देने का काम किया है. भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है. 5G टेक्नोलॉजी को भारत ने खुद निर्माण किया है. निर्यात भी तेजी से बढ़ रहा है. अर्थव्यवस्था 2014 में दसवें स्थान पर था पर आज भारत पांचवे स्थान पर है. मोबाइल निर्माण क्षेत्र में आज दुनिया में दूसरे स्थान पर है. वहीं ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में तीसरा स्थान पर है. चार दशक के बाद नई शिक्षा नीति लागू की गई है. झारखंड में हत्या, चोरी, डकैती, अपहरण, बहु बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ होती रहती है. यहां की पुलिस प्रशासन मुक दर्शक बनकर देखती रहती है. हेमंत सरकार पैसे वासूली में पुलिस प्रशासन को लगा रखा है. मौके पर आदित्य साहू, बाबूधन बेसरा, विधायक अनंत ओझा, गणेश तिवारी, पप्पू साह, राम दरश यादव, सुनील सिंह,दिनेश पांडये, पंकज चौधरी,महेंद्र पोद्दार, कौशल किशोर ओझा, बबलू तिवारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667202&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : कृषि कार्यालय के चौकीदार पर अपराधियों ने की चार राउंड फायरिंग, मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही