Search

 
 
 

सहिबगंज : बोरियो के अप्रोल पंचायत से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

 
Sahibganj : बोरियो प्रखंड अंतर्गत अप्रोल पंचायत के पंचायत भवन परिसर में 12 अक्टूबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हुई. विधायक लोबिन हेंब्रम, एसडीएम राहुल जी आनंद जी, बीडीओ टुडू दिलीप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत किया. शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने पेंशन, राशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन जमा किया. कार्यक्रम में पीएम आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य आपूर्ति, वन विभाग, पशुपालन विभाग, जेएसएलपीएस, महिला एवं बाल विकास परियोजना, चिकित्सा समेत अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. जहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी. मौके पर प्रमुख शांति बास्की, थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, बोरियो सीएचसी के प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉ.सालकू चंद्र हांसदा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्वेता कुमारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी, बीपीओ खालिद हुसैन, सुपरवाइजर स्कोस्लिस्टिका हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-police-exposed-the-abdul-qayoom-murder-case/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अब्दुल कयूम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही