Search

साहिबगंज : राज्यपाल का दौरा 23 जून को, कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
Sahibganj : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 23 जून को साहिबगंज जिले के दौरे पर आएंगे. बरहेट प्रखंड के गोपालडीह गांव के फुटबॉल मैदान में राज्यपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वे यहां दोपहर तीन बजे पहुंचेंगे. कार्यक्रम में वे राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं पर चर्चा करने समेत लाभुकों को इन योजनाओं से पहुंचे लाभ की जानकारी लेंगे. इसके साथ ही वे लाभुकों में परिसंपत्तियों का भी वितरण भी करेंगे. राज्यपाल के आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने 22 जून को फुटबॉल मैदान जाकर तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमर प्रसाद, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676103&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : छोटे भाई की पत्नी को चाकू मारकर किया घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//