Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दुकान व फैक्ट्रियों पर चलेगा जीएसटी प्लेस विजिट अभियान

Sahibganj : ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज साहिबगंज की बैठक बुधवार 17 मई को जीएसटी कार्यालय साहिबगंज में संपन्न हुई. चैंबर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि सभी व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर प्लेस विजिट अभियान चलेगा. इसे लेकर सभी जीएसटी और गैर जीएसटी होल्डर व्यापारियों को सूचित किया जा रहा है. सभी व्यापारियों को ज़रूरी रूप से अपनी फैक्ट्री या दुकान के बाहर जीएसटी नंबर, एड्रेस, फर्म का नाम लिखकर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है. राजेश अग्रवाल ने बताया कि अगर किसी व्यापारी का एड्रेस नहीं मिलेगा तो उसके जीएसटी नंबर को बोगस करार दे दिया जाएगा. इसके साथ ही व्यापारियों को सेल्स और परचेस के बिल के साथ-साथ फैक्ट्री या दुकान का वैध किरायानामा रखने को कहा है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-sensation-in-the-area-after-the-body-of-an-unknown-person-was-found/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही