Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : गुजरात पुलिस ने प्राणपुर में आरोपित के घर चिपकाया इश्तिहार

Sahibganj : गुजरात पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले को लेकर 15 सितंबर को उधवा प्रखंड के प्राणपुर गांव पहुंचकर आरोपित के घर पर इश्तिहार चिपकाया. पुलिस के मुताबिक गुजरात राज्य के वलसाड सिटी थाने के कांड संख्या 57/19 भादवि के धारा 498(बी)(सी),120,114 के तहत प्राणपुर गोलधाब चुआर निवासी समीर शेख उर्फ एम दादूल के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज था. उक्त कांड के आरोपित की शादी गुजरात राज्य के वलसाड सिटी थाने में हुई थी. दहेज को लेकर पत्नी को हमेशा प्रताड़ित किया करता था. मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया था. वही गुजरात पुलिस ने आरोपी के आत्मसमर्पण को लेकर 15 सितंबर को मोबाइल लोकेशन के आधार पर राधानगर थाना पहुंची. राधानगर पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों को जल्द ही आरोपी के आत्मसमर्पण करने की बात कही. पूर्व में भी गुजरात पुलिस उक्त आरोपी के आत्मसमर्पण को लेकर प्राणपुर गांव पहुंची थी. लेकिन आरोपी ने आत्मसमर्पण नही किया. वही न्यायालय के निर्देश के आलोक में दोबारा पुलिस आरोपी के घर पहुंची और इश्तिहार चिपकाया. मौके पर हेड कांस्टेबल रणचिद मोतिभूय रोजिया, पुलिस कांस्टेबल केशव शंकर, राधानगर सहायक अवर निरीक्षक मनोज शर्मा समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-two-youths-arrested-in-pocso-act-sent-to-jail/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पोक्सो एक्ट में दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही