Sahibganj : बोरियो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटलोहरा में दो सितंबर को सीएचसी बोरियो की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाई गई. शिविर का आयोजन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किया गया. शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं का हेल्थ चेक किया गया. आयुष चिकित्सक डॉँ.पंकज कुमार गुप्ता और नेत्र सहायक देवेन्द्र कुमार ने 70 छात्र-छात्रों की जांच की. इसके तहत छात्रों की हाईट, वजन, आई विजन सहित अन्य जांच किये गये. बीमारी की पहचान होने पर बच्चों को निशुल्क दवा भी दी गई. डॉ.पंकज कुमार गुप्ता ने छात्रों को आई डोनेशन से संबंधित अनेक जानकारियां दी. मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक हर नरायण पंडित, सहायक अघ्यापिका रीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-borio-police-rescued-seven-children-going-for-human-trafficking/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : मानव तस्करी के लिए जा रहे सात बच्चों का बोरियो पुलिस ने किया रेस्क्यू [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : साहिबगंज : मानव तस्करी के लिए जा रहे सात बच्चों का बोरियो पुलिस ने किया रेस्क्यू [wpse_comments_template]
Leave a Comment