Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बच्चों को खिलाई फाइलेरिया की दवा

Sahibganj : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहरवा के अंतर्गत जमालपुर गांव मे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को 120 बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई. स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भवती महिला, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति और 2 साल से कम उम्र के बच्चों को छोड़ कर सभी लोगों से फाइलेरिया रोधी अल्बेंडाजोल की गोली खाने की अपील की. पत्रकारों से बात करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि 15वां वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बरहरवा सीएचसी के अन्तर्गत जमालपुर स्वास्थ्य केन्द्र के लिए ज़िला से 55 लाख रुपए का प्रपोजल राज्य को भेजा जा चुका है. स्वीकृति मिलेते ही बिडलिंग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ.सत्ती बाबू डबडा, डीडीएम तौसीफ़ अहमद, लिपिक दिलीप सिंह और अश्विनी प्रसाद सहित सभी जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-preparations-for-congress-president-mallikarjun-kharges-program-completed/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम की तैयारी पूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही