Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : स्वास्थ्य सहियाओं ने फूंका सीएम का पुतला

Sahibganj : झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के तत्वाधान में मंगलवार को दूसरे दिन दर्जनों स्वास्थ्य सहियाओं ने 6 सूत्री मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के उपरांत सहिया सीएस कार्यालय से रैली निकाल समाहरणालय मोड़ पहुंचीं. जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं राबिया बेगम ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से अल्प मानदेय पर सुरक्षित मातृत्व, जच्चा बच्चा सुरक्षा, टीकाकरण, कुष्ठ रोगी, फाइलेरिया, टीबी रोगी की पहचान सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं देती आ रही हैं. कोविड काल में जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी. आज तक कोविड काल का पैसा बकाया है. राबिया बेगम ने कहा कि मात्र 2 हज़ार मानदेय में घर चलाना असंभव है. सहिया को 18 हज़ार रुपये और सहिया साथी को 24 हज़ार रुपया हर माह मानदेय मिलना चाहिए. दरना के ज़रिए सहिया और सहिया साथी को राज्य कर्मी का दर्जा देते हुए ईपीएफ व पेंशन का लाभ देने की आवाज़ भी बुलंद की गई. इस मौके पर आसमा परवीन, अनिता देवी, यास्मीन बीबी, मीणा देवी, शबाना खातून, रीना देवी, रेखा देवी, रूथ मालतो, बबिता देवी, अनिमा देवी, पिंकी देवी, सुधा देवी, संगीता देवी, बिना देवी, सीमा देवी, रागिनी देवी, पुतुल देवी, धनपतिया देवी सहित दर्जनों सहिया मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/sahibganj-loot-of-lakhs-of-rupees-from-cooperative-bank-worker/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कॉपरेटिव बैंक कर्मी से लाखों रुपये की लूट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही