Search

 
 
 

साहिबगंज : राज्य की संपत्ति लूटने में लगी हेमंत सरकार, इसे उखाड़ फेंकें- बाबूलाल

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह से शुरू की संकल्प यात्रा

Sahibganj : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 17 अगस्त गुरुवार को शहीद सिदो-कान्हू की जन्म स्थली भोगनाडीह की मिट्टी को नमन कर हेमंत सरकार के खिलाफ अपनी संकल्प यात्रा शुरू की. यत्रा शुरू करने से पहले उन्होंने सिदो कान्हू पार्क में वीर शहीद सिदो कान्हू, फूलो-झानो व चांद- भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके वंशजों से मुलाकात भी की. इसके बाद बोरियो व बरहेट जनसभा को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य का विकास करने की बजाय सरकारी संपत्ति की लूट-खसोट में लगी है. इन लुटेरों को राज्य की सत्ता से भगाना जरूरी है. इसके लिए उन्होंने जनता से सहयोग मांगा. मरांडी ने कहा कि आम जनता परेशान हैं. प्रखंड कार्यलयों में गरीबो की बात नहीं सुनी जाती. विधि-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. हर ओर आरजकता का माहौल है. पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य शुरू किए थे, वह भी बंद पड़े हैं. लोगों को सही से बिजली, पानी भी नहीं मिल रहा है. किसानों को केंद्र की योजनाओं से भी राज्य सरकार वंचित कर रही है.

आदिवासी सीएम के रहते आदिवासी बेटियों पर अत्याचार

मरांडी ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री रहने के बाबजूद राज्य में आदिवासी बहन-बेटियों पर अत्यचार हो रहा है. सरकार ग्रामीण सड़कों का निर्माण भी नहीं करा पा रही है. सदर अस्पताल सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों का हाल बेहाल है. जनता में सरकार के प्रति तीव्र आक्रोश है. इसी को देखते हुए उन्होंने संकल्प यात्रा शुरू की है, मौके पर राजमहल विधायक अनंद ओझा, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, दुमका के सांसद सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bdo-inspected-birth-death-registration-camp-2/">गिरिडीह

: बीडीओ ने जन्म-मृत्यु निबंधन कैंप का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही