Search

 
 
 

साहिबगंज : हेमंत सरकार ने आदिवासियों को लूटने का काम किया -बाबूलाल

 
बरहरवा पहुंची बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा, हुई बड़ी सभा
Sahibganj : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 21 अगस्त को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा पहुंची. यहां रेलवे स्टेशन परिसर में बाबूलाल मरांडी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने लोगों से झारखंड में भ्रष्ट हेमन्त सोरेन सरकार जड़ से उखाड़ फेंकने का अह्वान किया. कहा कि वीर शहीद सिद्धू-कान्हू की पावन धरती से हेमंत सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लेकर वे संकल्प यात्रा पर निकले हैँ. उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ा है. हेमंत सरकार आदिवासियों की नाम पर राजनीतिक कर आदिवासियों को लूटने का काम कर रही है.

कांग्रेस शासन को लोग कहते थे लुटेरी सरकार

केन्द्र सरकार की तरफदारी करते हुए भाजपा नेता मरांडी ने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो दुनिया के लोग चर्चा करते थे कि सरकार लुटेरी है. लेकिन ज़ब 2014 में मोदी की सरकार आई तो अब लोग विकास होने की चर्चा करते हैं. आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अलावा विदेशों में भी लोकप्रिय है. बाबूलाल ने कहा कि ज़ब कोरोना काल था तब लोगों को इलाज की चिंता सता रही थी, ऐसी विषम स्थिति में देश के प्रधानमंत्री ने वैक्सीन निकाला और भारत के अलावा अन्य देशों को भी मुहैया करवाई. बाबूलाल मरांडी की इस संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से विधायक अनंत ओझा, पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, सिला रानी हेंब्रम, रामदरस यादव, अमृत पांडे, कृष्णा महतो, कमल कृष्ण भगत, मिस्फीका हसन, कुसमाकार तिवारी, उत्तम भगत, रामानन्द साहा, श्यामल कुमार दास, अमित कुमार भारती, पांचू सिंह, रबिन्द्र भगत आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735597&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : बरहेट में एक किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही