Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : आरे बादल, कारे बादल, गर्मी दूर भगा रे बादल

Sahibganj : साहिबगंज के शहरी क्षेत्र में इन दिनों गर्मी का तेवर सांतवें आसमान पर है. यहां का पारा 41डिग्री के पार कर गया है. दिन निकलते ही सूर्यदेव आंख तरेरने लगते हैं. आम आदमी से लेकर पशु-पक्षी तक गर्मी से बेहाल हैं. शहर के रसूलपुर दहला, तालबन्ना, चौक बाजार, कृष्ण नगर, बरतला स्ट्रीट मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों के लोग दिन में घर से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं. दूसरी ओर इस गर्मी का असर जलस्तर पर भी पड़ा है. शहरी क्षेत्र में घरों के कुएं सूख गए हैं. जलस्तर के नीचे चले जाने से चापानल भी पानी छोड़ दे रहा हैं. इससे लोगों को स्नान व अन्य कार्यो के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है. इस भीषण गर्मी में आदमी तो संघर्ष कर अपनी प्यास बुझा ले रहा है लेकिन पशु-पक्षी बेहाल हो जा रहे हैं. हालांकि शहर के कई जागरुक लोगों ने सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के प्यास बुझाने की व्यवस्था की है. कुछ ऐसी ही स्थिति यहां के ग्रामीण क्षेत्र की भी है. ग्रामीण क्षेत्र में तो पानी की किल्लत चरम पर पहुंच गई है. कई पहाड़ी गांवों में लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659778&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : बालासोर ट्रेन हादसे में मृत यात्रियों को हड़ताली जनसेवकों ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही