Search

 
 
 

साहिबगंज : तेज रफ्तार दो बाइक में टक्कर

 
Sahibganj : शहर के स्वामी विवेकानंद चौक पर 10 अप्रैल को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. दुर्घटना के वक्त नगर थाना के एक पुलिस अधिकारी पुलिस जवानों के साथ चाय चाय पी रहे थे. पुलिस अधिकारी दोनों बाइक सवारों को थाना परिसर ले आए. विवेकानंद चौक पर एक बाइक साहिबगंज रेलवे स्टेशन की ओर से और दूसरी बाइक बाटा रोड की ओर से आ रही थी. दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी. इसी क्रम में टक्कर होने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. हालांकि दोनों में से किसी को चोट नहीं आई. दोनों आपस में झगड़े नहीं, इस वजह से थाना लाया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=603543&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: सिदो कान्हू जयंती पर आयोजित स्थल का डीसी ने लिया जायज़ा   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही