Search

 
 
 

साहिबगंज : नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों और विशेषताओं पर डाला प्रकाश

 
Sahibganj : शहर के हरिपुर मुहल्ला में स्थित केंद्रीय विद्यालय साहिबगंज के परिसर में गुरुवार 27 जुलाई को नई शिक्षा नीति-2020 को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य दानियाल तिर्की ने नई शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य भारत को एक जीवंत ज्ञान प्राप्त समाज तथा वैश्विक ज्ञान के आलोक में महाशक्ति के रूप में विकसित करना है.  केंद्रीय विद्यालय में नई शिक्षा नीति का अक्षरश: क्रियान्वयन किया जा रहा है. जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरके कपूर ने प्रेस को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य, विशेषता एवं उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाया जाना है, ताकि इसका लाभ समाज और देश के लोगों मिल सके. उन्होंने पूर्व की शिक्षा नीति और वर्तमान नई शिक्षा नीति-2020 पर तुलनात्मक प्रकाश डाला. इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के वरिष्ठ एवं शिक्षक डॉ प्रमोद कुमार मिश्र एवं कृष्णा मोहन चौधरी समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही