Search

 
 
 

साहिबगंज : बरहेट में हाइवा ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत समेत 2 खबरें

 
Sahibganj : बरहेट-दुमका मुख्य मार्ग पर कदमा ललमटिया के समीप मंगलवार को तड़के करीब 3 बजे एक ट्रैक्टर को हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रैक्टर सामने एक खंभे से टकरा गया. हादसे में ट्रैक्टर चला रहे सुनील कुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गई.  वह धमनी गांव के रहने वाले थे. बताया गया कि सुनील कुमार मंडल ट्रैक्टर मालिक थे. चालक नहीं रहने के कारण पिछले दो दिनों से वह खुद ट्रैक्टर चला रहे रहे थे. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची बरहेट थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया.

बाइक के धक्के से महिला घायल

Sahibganj : बरहरवा-बरहेट मुख्य सड़क पर बरहेट थाना क्षेत्र के बरमसिया में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर 56 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल गीता देवी बरमसिया गांव की रहने वाली है. घर जाने के क्रम में वह दुर्घटना का शिकार हो गई. परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट ले गए, जहां डॉ. संतोष टुडू ने इलाज किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-company-should-pay-regular-salaries-to-maithon-toll-plaza-workers-arup/">धनबाद

: मैथन टोल प्लाजा कर्मियों को नियमित वेतन भुगतान करे कंपनी- अरूप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही