Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: ऐतिहासिक सिंधी दलान व मोती झरना का होगा जीर्णोद्धार : डीसी

Sahibganj : जिला समाहरणालय में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 12 मई को जिला गंगा समिति की बैठक हुई. समिति सदस्यों के साथ नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत आगामी दिनों में संचालित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया. प्राकृतिक खेती के लिए डीपीआर व अर्थ गंगा का डीपीआर तैयार करने, सांस्कृतिक विरासत व पर्यटन से संबंधित स्थलों जैसे सिंधी दलान व मोती झरना का जीर्णोद्धार पर चर्चा की गई. आद्र भूमि संरक्षण पर सदस्यों व डीएफओ मनीष तिवारी ने आवश्यक सुझाव दिए. शहर में प्लास्टिक मुक्त अभियान चला प्लास्टिक की थैलियां ज़ब्त कर जुर्माना भी लगाने की बात कही गई. हर मंगलवार को होने वाली गंगा आरती को जारी रखने का निर्देश दिया गया. गंगा स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए चलंत शौचालय के क्रय पर विचार किया गया. 01 से 05 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसके तहत 5 जून को बांझी तालाब पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने पर चर्चा की गई. डीसी ने बरसात से पूर्व नालों की साफ सफाई करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, एसडीओ राहुल जी आनंद जी, डीपीओ शिशिर पंडित, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633750&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : 13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही