Search

 
 
 

साहिबगंज : बिजली ऑफिस में प्रतिनियुक्त होमगार्ड की करंट लगने से मौत

 
घर लौटने समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा
Sahibganj : बिजली ऑफिस में प्रतिनियुक्त एक  होमगार्ड जवान की मौत 6 जुलाई को करंट लगने से हो गई. मृतक का नाम डिहारी गांव निवासी परशुराम यादव है. आनन-फानन में उसे बिजली विभाग के कर्मियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. होमगार्ड के कंपनी कमांडर राज रोशन उरांव व रंजीत कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. कंपनी कमांडर के अनुसार मृतक बिजली विभाग के सर्किल कार्यालय में प्रतिनियुक्त था. ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय सर्किल कार्यालय के पावर हाउस के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. दाह संस्कार के लिए तत्काल उसके परिजनों को कंपनी की ओर से पांच हजार रुपए दिए गए. मृतक के आश्रित को प्रावधान के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690529&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 15 लाख की अवैध लॉटरी के साथ एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही