Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बाइक के धक्के से होमगार्ड जवान की मौत

Sahibganj : शहर के पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर के पास रविवार की देर शाम बाइक के धक्के से एसडीपीओ राजेंद्र दुबे के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान रमेश तांती की मौत हो गई. बाइक सवार भी घायल है‌. जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने बाइक सवार सुमित सिंह को हिरासत में लिया है. बाइक सवार सकरुगढ़ के एसडीओ कोठी के पास का रहने वाले है. जबकि मृतक जवान सकरूगढ़ के जयप्रकाश चौक का निवासी था. मृतक की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि रमेश तांती एसडीपीओ आवास पर आवास गार्ड के रूप में तैनात थे. उनकी रात्रि ड्यूटी थी और देर शाम करीब आठ बजे घर से वे ड्यूटी के लिए खाना का टिफिन लेकर निकले. वह पैदल जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी विक्रम कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक को दुर्घटना स्थल से पकड़ा गया है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-city-wrapped-in-the-blanket-of-fog-kankani-increased/">यह

भी पढ़े : साहिबगंज : कोहरे की चादर में लिपटा शहर, बढ़ी कनकनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही