Search

 
 
 

साहिबगंज : हूल दिवस- सीएम हेमंत सोरेन सिदो कान्हू की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

 
ट्रेन से करेंगे यात्रा, बरहरवा रेलवे स्टेशन उतरेंगे   
Sahibganj : हूल दिवस के अवसर पर 30 जून को सीएम हेमंत सोरेन पचकठिया स्थित क्रांति स्थल पर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद वे भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम रांची से ट्रेन में सवार होकर बरहरवा रेलवे स्टेशन आएंगे. यहां से वे सड़क मार्ग होकर पतना स्थित आवास जाएंगे. यह जानकारी डीसी राम निवास यादव ने दी.

सीएम के कार्यक्रम-

सीएम सुबह 30 जून की सुबह 6.50 में बरहरवा रेलवे स्टेशन ट्रेन से उतरेंगे. सड़क मार्ग से पतना प्रखंड स्थित अपने आवास जाएंगे. 11.30 बजे पतना से सड़क मार्ग होकर बरहेट के लिए प्रस्थान करेंगे. 12.10 बजे पचकठिया शहीद स्थल पहुंचेंगे, जहां वे 12.35 तक श्रद्धांजलि देने के लिए रुकेंगे. पचकठिया से निकलकर वे 12.55 में सिदो कान्हू के परिजनों से भोगनाडीह में मुलाकात करेंगे. 1.15 में वे भोगनाडीह के सिदो कान्हू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683093&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : एकादशी पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने निकाली निशान शोभायात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही