Search

 
 
 

साहिबगंज : सीओ के सिग्नेचर के अभाव में रेलवे की एएलपी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं सैकड़ों अभ्यर्थी

 

सिग्नेचर नहीं रहने से आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र अटके

Sahibganj : साहिबगंज के अंचलाधिकारी की लापरवाही की वजह से अंचल के सैकड़ों अभ्यर्थी रेलवे की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं. दरअसल, नए अंचलाधिकारी रामबालक कुमार 16 फरवरी को प्रभार ग्रहण करने के बाद 25 फरवरी तक के लिए छुट्टी पर चले गए हैं. जाते समय उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर भी जारी नहीं किया, जिससे कई तरह की अड़चनें आ रही हैं. सीओ का डिजिटल सिग्नेचर नहीं रहने से जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र के 400 से अधिक आवेदन पोर्टल पर लंबित पड़े हैं, जिससे एलपी परीक्षा का फॉर्म भरने में दिक्कतें आ रही हैं. परीक्षा फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 26 फरवरी है.
जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र बनवाने अंचल कार्यालय पहुंचे सुभाष कुमार, विनोद कुमार, सरफराज खान सहित दर्जनों अभ्यर्थियों ने बताया वे लोग पिछले दस दिनों से प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे हैं. सीओ का डिजिटल सिग्नेचर नहीं रहने से उनका प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ रामबालक कुमार ने कहा कि वह सोमवार को छुट्टी से लौट आएंगे. आने के साथ ही जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र के मामले निबटा लिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-33-police-station-op-in-charges-of-the-district-changed-sunil-ravi-is-the-new-sho-of-barwadda/">धनबाद

: जिले के 33 थाना-ओपी प्रभारी बदले गए, सुनील रवि बरवाअड्डा के नए थानेदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही