Search

 
 
 

साहिबगंज : विवाह समारोह से लौट रहे पति-पत्नी को गोलियों से भूना

 
Sahibganj : शहर के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में 25 जून रविवार की रात्रि लगभग 2 बजे नवोदय स्कूल के निकट भवनाथपुर कॉलोनी के पास आपसी विवाद में अपराधियों ने शादी समारोह से घर लौट रहे दंपति को गोलियों से भून दिया. इस घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी पप्पु यादव घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी मिली की सदर अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई. पप्पु यादव की सदर अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा कर भागलपुर रेफर कर दिया गया था लेकिन उसकी भी मौत इलाज के क्रम में हो गई. हमलावरों ने पति को आठ, जबकि चार गोलियां मारी है. बताया जाता है कि पप्पू यादव ने दो शादी की है. पहली पत्नी सकरीगली में रहती है. पप्पू यादव दूसरी पत्नी मिली सिंह के साथ किराए के मकान लेकर रहते हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार पप्पू यादव के पहले घर के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679934&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही