Sahibganj: जिला के बरहेट प्रखंड में 7 मई को पुलिस ने चपड़ी पहाड़ से पत्नी का हत्यारोपी पति लखन मालतो को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा पहाड़ निवासी लखन मालतो ने बुधवार की शाम को नशे की हालत में 30 वर्षीय पत्नी सुकूरमुनी पहाड़ीन की हत्या टॉर्च से पीट-पीटकर कर दी. शनिवार की देर शाम को सूचना मिलने पर बरहेट पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले मृत सुकुरमुनी पहाड़ीन के पति लखन मालतो को चपड़ी पहाड़ स्थित उसके बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार लखन मालतो ने बताया कि वह नशे की हालत में था और पत्नी को चार्ट से मार-मार कर जख्मी कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. उसकी शादी तीन माह पूर्व ही माको वादेगौड़ा गांव में हुई थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630020&action=edit">यह
भी पढ़ें:साहिबगंज: चर्चित अवैध खनन मामले में फरार दाहू यादव के घर कुर्की जब्ती [wpse_comments_template]
साहिबगंज: नशे की हालत में नवब्याहता पत्नी के हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Leave a Comment