Search

 
 
 

साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में आइसक्रीम विक्रेता की मौत

 
Sahibganj : पतना प्रखंड के रांगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मुख्य मार्ग पर इमली चौक के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई. मृतक प्रसेनजीत साह लखीपुर गांव का रहने वाला था. बताया गया कि वह ठेला लेकर गांवों में घूम-घूमकर आइसक्रीम बेचता था. वह गुरुवार को ठेला लेकर दुर्गापुर मुख्य मार्ग पर जा रहा था. इमली चौक के पास ठेला अनियंत्रित हो गया और प्रसेनजीत ठेला सहित सड़क से नीचे गिर गया. इस घटना में उसके सिर में किसी पत्थर से गहरी चोट लग गई और वह बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए पाकुड ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने मृतक के घर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. घर के युवा सदस्य की मौत से गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-run-awareness-campaign-in-areas-with-low-turnout-last-time-dc/">साहिबगंज

: पिछली बार के कम मतदान वाले क्षेत्रों में चलाएं जागरूकता अभियान- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही