Search

 
 
 

साहिबगंज : गोलीबारी कांड में आरोपितों की हुई पहचान

 
बाइक व मोबाइल बरामद
Sahibganj : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज रोड, गुप्ता मार्केट के निकट गोलीबारी कर दो लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है. एसडीपीओ राजेंद्र दूबे ने 4 जुलाई मंगलवार को बताया कि 25 जुलाई की शाम गुप्ता मार्केट के निकट कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की थी. इसमें कुलीपाड़ा निवासी साहेब कुरैशी व इकरा कॉलोनी निवासी असगर अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. कांड के वादी कॉलेज रोड निवासी जसीम अख्तर के फर्द बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 63/23 के तहत मामला किया गया है. इन मामलों के सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है. मामले के एक नाबालिग को पुलिस ने पूर्व में ही निरुद्ध करते हुए दुमका भेज दिया था. वहीं दूसरे नाबालिग को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दुमका भेजा गया. इसी मामले के आरोपित समलापुर निवासी विशाल कुमार रजक ने कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया है. इसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को छापामारी की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=688378&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : चौकीदार हत्याकांड में छोटा जिरवाबाड़ी का नारायण मंडल गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही