Sahibganj : विश्व पर्यावरण दिवस का रेलवे परिसर में 07 जून की देर शाम समापन समारोह आयोजित किया गया. डीसी राम निवास ने कहा कि हम सब को मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करना होगा. ग्लोबल वार्मिंग विश्व की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण कर इसके उद्धार की पहल की जा रही है. मोती झरना व धोबी झरना का जलस्रोतों का पता लगा है, जिस पर बांध बनाने की योजना बन रही है. उन्होंने कहा कि जिले में बड़े स्तर पर तालाब का निर्माण किया जा रहा है. जिससे सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जलस्तर भी रिचार्ज होगा. कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए उपकरण लगाने की योजना भी बनाई जा रही है. डीसी ने कहा कि अगर हम सही समय पर पर्यावरण संरक्षण नहीं कर पाए तो जैसे हम पानी की बोतल पर निर्भर हैं, हम ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर पर निर्भर हो जाएंगे. इसके लिए सिंगल यूज़ के प्लास्टिक की बोतलों सहित ऐसी वस्तुओं के उपयोग से बचें. इस कार्यक्रम में सीएस डॉ रामदेव पासवान, डीएस डॉ मोहन पासवान आदि उपस्थिति थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661292&action=edit">यह
भी पढ़ें:साहिबगंज : हल्की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत [wpse_comments_template]
साहिबगंज : नहीं चेते तो ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर पर हो जाएंगे निर्भर : उपायुक्त
Leave a Comment