Ranchi : साहिबगंज जिले में हुए अवैध खनन के जरिये करोड़ों रुपये की कमाई करने के आरोपी पत्थर खदान संचालक टिंकल भगत और भगवान भगत को रांची ED कोर्ट के विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस दौरान ED के विशेष लोक अभियोजक ने कोर्ट से दोनों अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत देने का आग्रह किया. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब रिमांड पर मंगलवार को बहस होगी.
साहिबगंज अवैध खनन मामला : कारोबारी टिंकल और भगवान भगत भेजे गए जेल, रिमांड पर मंगलवार को बहस
Last Updated: Jul 08, 2023 12:00 AM (IST)