Search

साहिबगंज : पुराने विवाद में पोते ने पत्थर से कूचकर दादा की हत्या की

Sahibganj : जिरवाबड़ी ओपी क्षेत्र के बड़ा भिरिंडा गांव में एक पोते ने अपने ही 65 वर्षीय दादा की पत्थर से कूचकर 14 मई को हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने 15 मई को ग्राम प्रधान इलियास सोरेन के भाई कल्लू सोरेन व ग्रामीण दुर्गा मरांडी के साथ जिरवाबाड़ी ओपी आकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकार की. हत्या का वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है. दादा का नाम पांडु बेसरा और हत्यारा पोते का नाम बबलू बेसरा है. बबलू कुछ दिनों पूर्व बाहर से कमाकर घर लौटा था. 14 मई को दादी समेत घर के सभी सदस्य दूसरे गांव रिश्तेदार के यहां गए थे. बबलू व दादा घर में अकेला था. उसके दिमाग में पुराना विवाद घूम रहा था. इसी बीच उसने दादा की हत्या कर दी. जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद व एसआई विक्रम कुमार ने बड़ा भिरिंडा गांव पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर भी बरामद किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637857&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जनसेवकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp