Sahibganj : एसटी-एससी के आरक्षण को लेकर बुधवार को आहूत भारत बंद का साहिबगंज जिले में मिश्रित असर रहा. बंद के समर्थन में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बोरियो के तीन मुहानी चौक पर बांस लगाकर मुख्य सड़क जाम कर दी. इसके चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बंद के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. जाम स्थल पर पहुंचकर पार्टी नेता स्टीफन मुर्मू ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति में उपवर्गीकरण और क्रीमीलेयर को लेकर दिए निर्णय के विरोध में आहूत भारत बंद का झामुमो पूरजोर समर्थन करता है. अनुसूचित जाति, जनजाति में उपवर्गीकरण कर समाज को तोड़ने की सोच को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा. मौके पर नजरूल इस्लाम, रिजवान अंसारी, मंडल मरांडी, अर्जुन रजक, लखीराम मुर्मू, बाबूलाल हेंब्रम, शकील अहमद, मो. एजाज अंसारी, मिट्ठू कुमार दत्ता, हेमलाल हेंब्रम, मौलवी इम्तियाज, मरंग बेसरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/application-date-for-jharkhand-tet-extended-forms-will-be-submitted-till-this-date/">झारखंड
TET के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक जमा होंगे फॉर्म [wpse_comments_template]
TET के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक जमा होंगे फॉर्म [wpse_comments_template]
Leave a Comment