alt="" width="300" height="225" /> तिरंगे के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे[/caption] कार्यक्रम में सेंट जेवियर स्कूल इंग्लिश मीडियम एवं हिंदी मीडियम, सेंट टेरेसा स्कूल, ट्रिनिटी स्कूल, वंडर किड्स एकेडमी, आदर्श कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य व कविता पाठ की प्रस्तुति कर वातावरण में देशभक्ति की महक घोली. सैनिकों के बलिदान को दिखाता हुआ व कोरोना काल में चिकित्सकों की भूमिका पर नाटक का मंचन भी किया गया. आदर्श कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया को प्रथम पुरस्कार दिया गया. जबकि कविता पाठ के लिए सेंट जेवियर स्कूल की गरिमा मिश्रा को प्रथम पुरस्कार दिया गया. प्रभात फेरी के लिए सेंट जेवियर अंग्रेजी को प्रथम स्थान, आदर्श कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया को द्वितीय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को तृतीय व मध्य विद्यालय राजस्थान और सेंट जोसेफ एकेडमी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. [caption id="attachment_537799" align="alignnone" width="300"]
alt="" width="300" height="135" /> अधिकारी को सम्मानित करते डीसी राम निवास यादव[/caption] बैंड प्रदर्शनी के लिए कस्तूरबा गांधी विद्यालय को प्रथम व जवाहर नवोदय विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार दिया गया. इस मैके पर झांकी प्रदर्शनी के लिए जिला परिवहन विभाग को प्रथम, जिला जनसंपर्क विभाग को द्वितीय व स्वास्थ्य विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. जबकि जेएसएलपीएस, खनन विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, राजस्थान इंटर स्कूल, जिला कल्याण विभाग आदि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राहुल जी आनंद जी, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सविता, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, ज़िला खेल पदाधिकारी अमित कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र छात्राएं व सैकड़ों की संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-administrations-xi-beat-citizens-xi-by-98-runs-in-a-friendly-cricket-match/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : फ्रेंडली क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 98 रनों से हराया [wpse_comments_template]

Leave a Comment