Search

 
 
 

साहिबगंज : बैठक में उपायुक्त ने की कारा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

 
बंदियों की मेडिकल जांच व कारा परिसर में फॉगिंग कराने का दिया निर्देश           
Sahibganj : उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में 26 अगस्त को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा परिसर, व्यवहार परिसर व कोर्ट हाजत की सुरक्षा व्यवस्था व उनके आंतरिक व्यवस्था संबंधित बैठक हुई. इस दौरान राजमहल उपकारा की आंतरिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सुरक्षा ऑडिट, बंदियों की नियमित मेडिकल जांच, हाजत बंदी अंडर ट्रायल, सत्र ट्रायल, महिला बंदी आदि की जानकारी ली गई. उपायुक्त ने कारा मंडल में एएनएम की प्रतिनियुक्ति व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया. वहीं ख़राब चापाकल की तत्काल मरम्मती करने, राजमहल उप कारा व साहिबगंज कारा मंडल में फॉगिंग कराने, नाला बनाने आदि का निर्देश दिया गया. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कारा में लाइट की व्यवस्था, बंदियों का आधार कार्ड बनाने, कैमरा की स्थिति आदि की जानकारी ली. बैठक में एसपी नौशाद आलम, एसी विनय मिश्र, सीएस डॉ0 अरविंद कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-cbi-questioning-subesh-mandal-in-illegal-mining-case-of-one-thousand-crores/">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : एक हजार करोड़ के अवैध माइनिंग मामले में सुबेश मंडल से सीबीआई की पूछताछ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही