Search

 
 
 

साहिबगंज : दशहरा, दुर्गा पूजा के मद्देनज़र छोटे-बड़े वाहनों का रूट निर्धारित

 
Sahibganj : ज़िले में दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए ज़िला प्रशासन ने छोटे-बड़े वाहनों के लिए रूट निर्धारण किया है. अनुमंडल पदाधिकारी सदर राहुल जी आनंद जी ने इसे लेकर एक रूट चार्ट ज़ारी किया है. संभावित भीड़ को देखते हुए प्रतिमा विसर्जन तक सुबह पांच बज़े से रात 12 बज़े तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है. इन रूटों पर इस तरह चलेंगी गाड़ियां साथ ही संपूर्ण मेला अवधि तक शहर के अंदर दो पहिया, चार पहिया, ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा सहित तमाम वाहनों के लिए रूट तय किया गया है. रेलवे स्टेशन से कुलीपाड़ा होकर पूर्वी फाटक की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इन वाहनों का परिचालन स्टेशन के सामने अंडा मार्केट से माल गोदाम होते हुए घाट रोड, सेंट जेवियर स्कूल, किदवई पथ होते हुए किया जाएगा. बड़तल्ला से स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन चर्च के सामने से माल गोदाम अंडा मार्केट होते हुए किया जाएगा. रेलवे स्टेशन से रेलवे जनरल इंस्टिट्यूट होते हुए होटल कलिंगा के साथ निकलने वाला पथ वन-वे रहेगा. मझहर टोला से हटिया जाने वाले मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. प्रखंड कार्यालय और पश्चिम फाटक के पास ड्रॉप गेट रहेगा. झरना कॉलोनी व टाउन हॉल की ओर जाने के लिए रेलवे अंडर ब्रिज के रास्ते टमटम स्टैंड के पास निकलने वाला मार्ग वन-वे रहेगा. यह">https://lagatar.in/sahibganj-police-did-flag-march-for-durga-puja/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही